25 मार्च 2013 - 19:30

इराक़ की परिवहन मंत्रालय ने इराक के हवाई रास्ते से सीरिया के लिए ईरान द्वारा हथियार के हस्तांतरण के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान को नकार दिया है...

इराक़ की परिवहन मंत्रालय ने इराक के हवाई रास्ते से सीरिया के लिए ईरान द्वारा हथियार के हस्तांतरण के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान को नकार दिया है। इराक़ के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता करीम अल-अनवरी ने अपने देश की हवाई सीमा पर नियंत्रण की ओर इशारा करते हुए कहा कि इराक के हवाई रास्ते से सीरिया के लिए ईरान के हथियार भेजे जाने पर आधारित अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी का बयान बिल्कुल निराधार है। यह ऐसी स्थिति में है कि इससे पहले ईरान और सीरिया के अधिकारी भी ईरानी हथियार सीरिया भेजे जाने के समाचार का खण्डन कर चुके हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने जो कल अचानक इराक पहुंचे थे संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने इराकी प्रधान मंत्री नूरी मलीकी से मांग की है कि वह सीरिया के लिए ईरानी हथियार ले जाने वाले जहाज़ों को इराक़ी सीमा के प्रयोग की अनुमति न दें। अमेरिका पहले भी ईरान द्वारा सीरिया को हथियार भेजने का दावा कर चुका है।.......166